{"_id":"8376af2d691f9d5902226d60d967b2cf","slug":"cc-camera-eye-will-be-on-the-ballot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान पर होगी सीसी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान पर होगी सीसी कैमरे की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने और वीडियोग्राफी का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 24 आजमगढ़ और दस मतदेय स्थल मऊ में बनाए गए हैं। बताया कि चुनाव में कुल 4704 मतदाता हैं, जिसमें 3245 आजमगढ़ और 459 मतदाता मऊ में हैं।
चुनाव तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक होगा। कहा कि मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी तक कोई भी अभ्यर्थी निर्वाचन कैंप नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन सहित डिजीटल, पेन कैमरा प्रतिबंधित रहेगा। यह भी बताया कि निरक्षर,नेत्रहीन तथा विकलांग मतदाताओं को सहयोगी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, उप जिलाधिकारी सगड़ी हिमांशु कुमार गुप्ता, लालगंज के शीतला प्रसाद यादव अदि रहे।