{"_id":"67af9233c3f6c8ef770370b7","slug":"cbse-17685-students-will-appear-for-the-exam-at-20-centers-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-from-today-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-127573-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई :सीसी कैमरे की नजर में आज से 20 केंद्रों पर 17685 छात्र-छात्राए देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई :सीसी कैमरे की नजर में आज से 20 केंद्रों पर 17685 छात्र-छात्राए देंगे परीक्षा
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से जिले के 20 केंद्रों पर शुरू हो रही है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे समाप्त होगी। उक्त परीक्षा की तैयारी शुक्रवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हर केंद्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। ऐसे में नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न होगी। सुरक्षा के लिहाज से हर केंद्र पर पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा। इस बार की परीक्षा में दसवीं के 10101 और 12वीं के 7584 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, कुल दोनों कक्षाओं के 17685 छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। डीएम ने केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर निर्देशित किया है। सेंटर जेवियर्स स्कूल हाईस्कूल एलवल में शुक्रवार को प्रधानाचार्य नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने डेस्क पर रोल नंबर चस्पा कराया। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
इन चीजों को लाने पर होगी सख्त मनाही :
सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैमरे सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर सख्त मनाही है। इसके साथ ही, स्टडी मैटेरियल, नोट्स पर्स, हैंडबैग, चश्मा, पाउच, या फिर कोई खाने की वस्तु खुली या पैक की हुई (डायबिटीज) को छोड़कर ला सकते हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखे ध्यान :
- बोर्ड परीक्षार्थियों को एग्जाम एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर सेंटर पर एंट्री करनी होगी। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- रेग्यूलर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी लेकर जानी होगी। प्राइवेट स्टूडेंट्स को सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी और प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना होगा।
- स्टेशनरी आइटम्स में स्टूडेंट्स ज्योमेट्री व पेंसिल बॉक्स, नीला, रॉयल ब्लू इन्क, बॉल प्वाइंट, जेल पेन, स्केल, इरेजर सहित अन्य लेकर जा सकते हैं।
- पारदर्शी पानी की बोतल, एनालॉग घड़ी, बस पास और पैसा भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जा सकते हैं।
- डिस्कैलकुलिया से पीड़ित छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सभी को कहा गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। साथ ही बोर्ड खुद इसकी मॉनीटरिंग करेगा।- रेखा सिंह, सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई आजमगढ़।