फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Caught on the first day of three Munnabhai

पहले दिन ही पकड़े गए तीन मुन्नाभाई

Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Caught on the first day of three Munnabhai
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे तीन मुन्नाभाई हवालात भेजे गए। नकल करते पकड़ जाने पर एक छात्र को रेस्टिकेट कर दिया गया। वहीं 24 कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त कर दिए गए। हाईस्कूल की परीक्षा में 21,878 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान तृतीय सचल दल के राधेश्याम गुप्ता ने ज्ञानांबुज इंटर कॉलेज उबारपुर लालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं चिल्ड्रेन कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहे दो युवकों को गेट पर तलाशी के दौरान ही पकड़ लिया गया। उन्हें सिधारी पुलिस के हवाले कर
विज्ञापन

दिया गया।


गुरुवार सुबह सात बजे हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही अधिकारियों के वाहन विद्यालयों का चक्कर काटने लगे। प्रथम सचल दल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव ने सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लापरवाही बरते पर आठ कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया। तृतीय सचल दल के राधेश्याम गुप्ता ने सुबह की पाली में छह विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया। चतुर्थ सचल दल के बृजेश कुमार सिंह ने सुबह की पाली में चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। चतुर्थ सचल दल के प्रवीण कुमार सिंह ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बन्नाटीकर इंटर कॉलेज खोर्रमपुर में उन्होंने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़कर रेस्टीकेट कर दिया।



सुबह की पाली में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1 लाख 31 हजार छह सौ पचीस छात्र नामांकित थे। इसमें से 21 हजार आठ सौ अठहत्तर ने परीक्षा छोड़ी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्रपत्र के दौरान षष्टम सचल दल प्रभारी प्रधानाध्ययापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवनियां ने एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed