फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cash and items of lakhs stolen by breaking lock of four shops in Azamgarh

आजमगढ़ में चार दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी

Thu, 09 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Cash and items of lakhs stolen by breaking lock of four shops in Azamgarh
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा में बुधवार की रात चोरों ने जम कर तांडव मचाया। चार दुकानों का ताला चटका कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बा में अजमतगढ़ रोड पर राजेंद्र प्रसाद पुत्र सोम्मर की मशीनरी की दुकान है। रात में चोर दुकान का ताला तोड़ कर पांच केवी का जेनरेटर, सात बंडल पाइप, समरसेबल पैनल उठा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है। चोरी की घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें पांच चोर स्कार्पियों से आए और सामान लेकर जाते दिख रहे है। दुकानदार को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। इसी क्रम में कस्बा के मुबारकपुर रोड पर स्थित बेरमा गांव निवासी रामनयन सिंह के आटा चक्की का ताला तोड़ कर चोर 15 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। अतीक अहमद निवासी अशरफपुर के आटो मोबाइल की दुकान से चोरों ने 20 हजार रुपये मूल्य का मोबिल चोरी कर ले गए। अनिल मौर्या के मेडिकल हाल व कास्मेटिक की दुकान से चोरों ने 10 हजार नकदी व 15 हजार का सामान पार कर दिया। सभी पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed