Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case of assault and threat in Bibipur, case filed against eight

Azamgarh News: बीबीपुर में मारपीट और धमकी का मामला, आठ पर मुकदमा दर्ज

Fri, 30 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case of assault and threat in Bibipur, case filed against eight
आजमगढ़। तरवां क्षेत्र के बीबीपुर गांव में 23 मई की रात 10.45 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने दिनेश सिंह (मुन्ना) के घर पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले में पीड़ित दिनेश सिंह ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि योगेश सिंह, मुकेश सिंह, दिव्यांश सिंह, सुधांशु सिंह, अंकुर सिंह, शिवांश सिंह, शेष बहादुर सिंह व समान बहादुर सिंह ने उनके भतीजे वैभव सिंह, और बेटे आर्यवीर सिंह पर लाठी-रॉड से हमला किया। हमले में वैभव और आर्यवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बेहोश हो गए। शेष बहादुर सिंह और मान बहादुर सिंह भी मारपीट में शामिल थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दिनेश सिंह ने बताया कि हमलावरों में शामिल मुकेश सिंह अपनी पहुंच और पैसे के बल पर उन्हें छेड़खानी जैसे फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed