फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed on elder brother's complaint, younger arrested

बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, छोटा हुआ गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed on elder brother's complaint, younger arrested
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासिनी युवती की हत्या मामले में बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने युवती की हत्या में उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया। इब्राहिमपुर निवासिनी हाजरा अपने छोटे भाई नौशाद के साथ घर पर रहती थी। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कस्बे में रहता था। माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी। सोमवार की सुबह छोटा भाई नौशाद काम से घर लौटा और बहन से खाना मांगा। बहन ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात से नाराज होकर उसने पहले अपनी बड़ी बहन की पिटाई किया फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर कई प्रहार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने मौके से ही उसे हिरासत में ले लिया था। देर रात बड़ा भाई अफरोज थाने पर पहुंचा तो बहन की हत्या मामले में छोटे भाई नौशाद के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार करते हुए उसका मंगलवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed