फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   case filed in gangster act against former MP Umakant Yadav and his son property wil seize in azamgarh

यूपी: पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके पुत्र पर गैंग्स्टर, प्रापर्टी सीज करने की तैयारी में पुलिस

Sun, 07 Mar 2021 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
case filed in gangster act against former MP Umakant Yadav and his son property wil seize in azamgarh
उमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद उमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद अब प्रशासन उनकी संपत्तियों को सीज करने की तैयारी में जुट गया है। आजमगढ़ जिले के के दीदारगंज थाने में उमाकांत यादव और उनके पुत्र समेत तीन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद उमाकांत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पुत्र रविकांत यादव पर छह फरवरी को एसओजी टीम के वाहन में धक्का मारने और फायरिंग का आरोप लगा। तब पुलिस उन्हें कुछ समर्थकों के साथ पकड़कर थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


उनके पास से दो लाइसेंसी असलहे व एक चार पहिया वाहन की बरामदगी दिखाई गई थी। इसके बाद से पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र पुलिस के निशाने पर हैं। पूर्व सांसद और उनका पुत्र दोनों जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्तियों को सीज करने की तैयारी
पुलिस ने गुपचुप तरीके से दीदारगंज थाने में 25 फरवरी को इनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसमें पूर्व सांसद उमाकांत यादव, पूर्व सांसद के पुत्र रविकांत यादव के अलावा जौनपुर के विकास अग्रहरि शामिल हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद महकमा अब उनकी संपत्तियों को सीज करने की तैयारी कर रहा है।

एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी देने से लगातार बचते रहे हैं। गैंगेस्टर का मुकदमा 25 फरवरी को दर्ज हुआ लेकिन वे सरायमीर या किसी और थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बातें करते रहे।

इस संदर्भ में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव, उनके पुत्र रविकांत और विकास अग्रहरी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। इन शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed