फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against the candidate for kidnapping of the proposer

प्रस्तावक के ही अपहरण का प्रत्याशी पर दर्ज किया मुकदमा

Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the candidate for kidnapping of the proposer
आजमगढ़। पवई ब्लॉक में प्रमुख पद पर नामांकन के दौरान काफी ड्रामा हुआ और अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी को नामांकन करने से रोकने से विफल होने पर सपा के प्रस्तावक पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रही है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और प्रत्याशी की पत्नी व बेटी को थाने पर बैठा रखा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि पवई के ब्लाक प्रमुख पद पर विधायक अरुण कांत यादव के छोटे भाई वरुण कांत यादव को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने इस बात का पूरा प्रयास किया कि सपा प्रत्याशी नामांकन न कर सके। प्रत्याशी व प्रस्तावकों पर हमला किया गया। इसमें प्रत्याशी ओंकार यादव का सिर फट गया। किसी तरह ओंकार यादव ने पर्चा दाखिल कर दिया तो अब उन पर अपने ही प्रस्तावक के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके पुलिस उत्पीड़न करने में लगी है। जिस बीडीसी के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है वह प्रत्याशी के साथ है। प्रत्याशी की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है लेकिन अब तक उस पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। आरोप लगाया कि सीओ फूलपुर के निर्देशन में सारी रात प्रत्याशी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। सीओ जितेंद्र कुमार ने दबिश की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed