फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against one BLO for work laxity

कार्य शिथिलता पर एक बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against one BLO for work laxity
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मौजूद गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा के बीएलओ के साथ बुधवार को बैठक कर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कार्यो की समीक्षा की। बैठक में लगभग 24 बीएलओ अनुपस्थित मिलने पर, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा और कार्य में शिथिलता मिलने पर एक बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयोजित बैठक में एसडीएम ने सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के कार्यो की समीक्षा कर जाना कि कितने नए मतदाता बढ़े। इसके अलावा विलोपन और जेंडर रेशियो बढ़ाने पर भी जोर दिया। जिस मतदान केंद्र पर जनरल एसी 600 से 700 के करीब है। वहां के बीएलओ को विशेष रूप से तीन दिन के अंदर महिला मतदाता की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान कार्य शिथिलता पर गोपालपुर विधानसभा के रोजगार सेवक देवंती देवी जूनियर विद्यालय इब्राहिमपुर मतदान केंद्र 12 के विरुद्ध महाराजगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं रीना देवी प्राथमिक विद्यालय खैरुद्दीनपुर मतदान केंद्र संख्या 253 का मानदेय रोकने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया। वहीं अनुपस्थित बीएलओ विमला सुखमदत्तपुर आइमा जूनियर विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 89, सुनीता देवी प्राथमिक विद्यालय आराजी अमानी मतदान केंद्र संख्या 21, व सगड़ी विधानसभा के गीता देवी जूनियर विद्यालय रौनापार मतदान केंद्र संख्या 39,किस्मती देवी प्राथमिक विद्यालय आराजी देवारा मतदान केंद्र संख्या 14, आशा देवी प्राथमिक विद्यालय करमैनी मतदान केंद्र संख्या 33, सर्वेश यादव प्राथमिक विद्यालय डिंघवनिया मतदान केंद्र संख्या 374 सहित दो दर्जन बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा। इस मौके पर गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी विशाल, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, न्यायिक तहसीलदार रामानुज शुक्ला, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी इरशाद, अहमद खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी व राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed