फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   careful Fake datasheet going viral about CBSE board exam

सावधान! सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर वायरल हो रही फेक डेटशीट

Tue, 15 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
careful Fake datasheet going viral about CBSE board exam
आजमगढ़। सीबीएसई 12वीं कक्षा की फर्जी डेटशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फेक डेटशीट के अनुसार, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएंगी। लेकिन बोर्ड ने इसे फर्जी बताया है। इसके लिए सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर को नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि सोशल मीडिया पर यह वायरल डेटशीट फेक है।
विज्ञापन

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के सिटी कोआर्डिनेटर निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यदि आपके सामने भी कोई सीबीएसई की डेटशीट आई है तो इस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा की कोई डेटशीट अपलोड नहीं की है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन लिखित रूप से ही होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों को लेकर कहा था कि परीक्षा की तिथियों को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed