फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car collides with truck due to sudden braking on Purvanchal Expressway, youth dies

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से भिड़ी कार, युवक की मौत

Sun, 22 Feb 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck due to sudden braking on Purvanchal Expressway, youth dies
मृतक रजत मिश्रा का फाइल फोटो। संवाद
अहरौला। शुक्रवार भोर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 197 किलोमीटर पॉइंट पर अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहे युवकों की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल पाए गए। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान रजत कुमार मिश्र (25) निवासी ग्राम व पोस्ट पहाड़पुर सराय भीखम, थाना मोतिगरपुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। घायलों में हर्षित कुमार मिश्रा (23), प्रभांशु सिंह (22) तथा वाहन चालक विकास शुक्ला शामिल हैं। बताया गया कि सभी युवक दोहरीघाट (जनपद मऊ) में एक बरात में शामिल होकर सुल्तानपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वाहन चालक विकास शुक्ला ने बताया कि आगे चल रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। परिजनों के अनुसार मृतक रजत कुमार मिश्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनकी एक बड़ी बहन भी है। हादसे में उनके छोटे भाई भी गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आगे की कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक रजत मिश्रा का फाइल फोटो। संवाद

मृतक रजत मिश्रा का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed