फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of ten sub-stations will increase, there will be uninterrupted power supply

Azamgarh News: दस उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता, होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Fri, 20 Sep 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Capacity of ten sub-stations will increase, there will be uninterrupted power supply
जिले के दस उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि जल्द होगी। यहां पांच से 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। अब पॉवर परिवर्तक के आने का इंतजार हो रहा है। उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को ओवरलोड, ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद के मदियापार, गोपालगंज, रासेपुर, बूढ़नपुर, गद्दोपुर, मुखलीपुर, कप्तानगंज, जहानागंज सहित दस 33/11 विद्युत उपकेंद्रों पर पांच एमवीए के पॉवर परिवर्तक से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से उपकेंद्रों पर लगे पॉवर परिवर्तक बिजली आपूर्ति के दौरान ओवरलोड हो जा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पाती है। ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या अलग ही बनी हुई है।
विज्ञापन

ओवरलोड उपकेंद्रों पर पॉवर प्रवर्तकों की क्षमता पांच से 10 एमबीए किए जाने को लेकर विभाग द्वारा वर्ष 2023 में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसकी मंजूरी भी मिल गई है। अब विभाग पॉवर परिवर्तक के आने का इंतजार कर रहा है। पॉवर परिवर्तक मिलते ही उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को ओवर लोड और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगा। उन्हें निर्बाध बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छह उपकेंद्रों की हो चुकी है क्षमता वृद्धि
बीते वर्ष की योजना में विभाग द्वारा छह उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। विद्युत उपकेंद्र पवई, सरायमीर, अहरौला, पुष्पनगर, मुबारकपुर नया और चक्रपानपुर में पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का पॉवर परिवर्तक लगाया जा चुका है। इसके अलावा विभिन्न क्षमता के 600 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की भी क्षमता बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed