फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates will fly from cannon to airplane

तोप लेकर लड़ेगा तो कोई उड़ाएगा हवाई जहाज

Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Candidates will fly from cannon to airplane
आजमगढ़। अनंतिम आरक्षण सूची के प्रकाशन के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेज हो गई है। मतपत्र पहले ही जनपद में आ चुके हैं। पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारी में है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों को मिलने वाले चुनाव चिन्ह भी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हर बार की तरह इस बार भी बैलेट पेपर से ही होगा। मतदाताओं को अपने पंसदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिह्न के सामने ठप्पा लगाना होगा। यह चुनाव चिह्न रिटर्निंग आफीसर द्वारा आवंटित किए जाएगा। इसमें तोप से लेकर हवाई जहाज तक चुनाव चिह्न हो सकता है। ये आवंटन वर्णमाला के क्रम में होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चारों पदों के लिए 164 चुनाव चिह्न जारी किए हैं।सबसे अधिक चुनाव चिह्न ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए हैं। सबसे कम ग्राम पंचायत सदस्य पद उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न रखे गए हैं। दरअसल, इस पद के लिए उम्मीदवार काफी कम होेते हैं। अधिकांश प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाते हैं। कुछ ही पदों पर मतदान की स्थिति बनती है, उसमें भी उम्मीदवारों की संख्या कम ही रहती है। इसके चलते ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिह्न कम रखे गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए 53 चुनाव चिह्न होंगे।
विज्ञापन

एक ही बैलेट वाक्स में डाले जाएंगे सभी पदों के मतपत्र
आजमगढ़। हर बार चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बैलेट बाक्स की व्यवस्था होती थी लेकिन इस बार चुनाव में एक ही बैलेट बाक्स का प्रयोग किया जाएगा। एक ही बैलेट बाक्स में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्र मतदाताओं द्वारा डाले जाएंगे। हर बूथ पर दो बैलेट बाक्सों की व्यवस्था रहेगी। एक बाक्स के भरने पर दूसरे का प्रयोग किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कम पड़ता है तो तीसरा बैलेट बाक्स जो सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास मौजूद रहेगा उसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पदों के कुछ प्रमुख चुनाव चिन्ह
ग्राम पंचायत सदस्य - आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, बंदूक, पेंसिल आदि।
ग्राम प्रधान- इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा , घंटी, चारपाई, तोप, हवाई जहाज आदि।
क्षेत्र पंचायत सदस्य- अनार, जीप, ईंट, टार्च, टैंक, पतंग, शहनाई आदि।
जिला पंचायत सदस्य- आरी, उगता सूरज, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, चश्मा, छाता, झोपड़ी, पिस्टल, शेर, मछली, हेलीकाप्टर आदि।
पंचायत चुनाव के लिए ाज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिह्नों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन वर्णमाला के क्रम में किया जाएगा।
राकेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed