{"_id":"5fda4bb58ebc3e3b8a0c740d","slug":"campaign-will-be-made-for-58033-families-in-15-days-azamgarh-news-vns563804784","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में अभियान चलाकर 58033 परिवारों के बनाएंगे गोल्डेन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में अभियान चलाकर 58033 परिवारों के बनाएंगे गोल्डेन कार्ड
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में आयुष्मान योजना के तहत 58033 परिवार ऐसे हैं जिसके किसी भी सदस्य का गोल्डेन कार्ड नहीं बना है। ऐसे में शासन से निर्देश है कि 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर ऐसे परिवारों में किसी न किसी सदस्य का गोल्डेन कार्ड जरूर बनवाया जाए। इसके लिए सीएमओ ने सभी जनसेवा केंद्रों को निर्देशित किया है। प्रतिदिन 4000 हजार गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 15 से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलना है। अभियान का मूल उद्देश्य योजना में शामिल परिवारों को इससे लाभान्वित करना है। वर्तमान में जनपद में कुल 1,41,549 परिवार इस योजना की सूची में सम्मिलित हैं । 46014 परिवार ऐसे हैं जिनमें किसी न किसी सदस्य का गोल्डेन कार्ड बन चुका है। 58033 परिवार ऐसे हैं जिसके किसी भी सदस्य का गोल्डेन कार्ड नहीं बना है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे समस्त 58033 परिवारों के लिए अभियान चलाकर परिवार के कम से कम एक सदस्य का गोल्डेन कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को ऐसे चिन्हित गोल्डेन कार्ड विहीन परिवारों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। आशा, आशा संगिनी, एएनएम के सहयोग से ऐसे चिन्हित परिवारों के कम से कम एक सदस्य को प्रेरित करते हुए नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर ले जाकर गोल्डेन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जन सेवा केन्द्र की ओर से प्रति व्यक्ति 30 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज, फूलपुर, बिलरियागंज, अतरौलिया, 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया, मंडलीय जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद में योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध 17 निजी चिकित्सालयों पर यह गोल्डेन कार्ड नि:शुल्क बनाए जा सकते हैं। लाभार्थी को गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं प्रधानमंत्री का पत्र साथ में लाना होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में लाभार्थी परिवारों की संख्या ज्यादा है उन ग्रामों में जनसेवा केन्द्र से समन्वय स्थापित करते हुए कैम्प का आयोजन किया जाए। प्रत्येक आशा को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच रुपये प्रति गोल्डेन कार्ड तथा 10 रुपये परिवार में एक से ज्यादा सदस्य का गोल्डेन कार्ड बनाने पर दिया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना : अब तक 4300 से ज्यादा का इलाज
आयुष्मान योजना के तहत अभी तक जनपद में 4300 से ज्यादा लाभार्थियों का इलाज जनपद में हो चुका है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राजकीय और निजी चिकित्सालय में पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में कुल 42 चिकित्सालय योजना के अंतर्गत जोड़े गए हैं। इसमें 25 राजकीय और 17 निजी चिकित्सालय हैं। नोडल अधिकारी डॉ. वाई के राय ने बताया कि 4352 लाभार्थियों का इलाज योजना के तहत किया जा चुका है। इसकी एवज में 3,43,98,890 का भुगतान सरकार द्वारा किया जा चुका है। कुल 1,41,549 लाभार्थी परिवारों को सूची में शामिल किया गया हैं। डिस्ट्रिक आईटी ऑफिसर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नि:शुल्क हेल्प लाइन 1800-1800- 4444 और 14555 पर तथा गोल्डेन कार्ड की विस्तृत जानकारी के लिए 7021543610 पर फोन कर सकते हैं।