{"_id":"693089a3e9ada016ff06ee09","slug":"camp-organized-to-upload-details-of-waqf-properties-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-141592-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए लगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए लगा कैंप
विज्ञापन
वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद तकनीकी खामियों के कारण लोगों में भारी परेशानी है। इस समस्या के समाधान के लिए सरायमीर के फहद मार्केट, खरेवां मोड़ स्थित कासमी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में विशेष कैंप ऑफिस स्थापित किया गया है।
प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस कैंप में लोगों को वक्फ संपत्ति से जुड़ी जानकारी दी जा रही है और दस्तावेज अपलोड करने में सहायता की जा रही है।
बुधवार को मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा पांच दिसंबर होने के बाद अभी तक सरायमीर क्षेत्र में मात्र 40 प्रतिशत संपत्तियों का ही विवरण अपलोड हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग रात-रात भर जागकर काम कर रहे हैं, लेकिन पोर्टल का सर्वर लगातार डाउन रहने और वेबसाइट नहीं खुलने के कारण पिछले तीन दिनों से काम लगभग ठप पड़ा है। फॉर्म-37 निकालने में भी भारी दिक्कत आ रही है।
मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वक्फ संपत्ति अपलोड करने की अंतिम तिथि को कम से कम एक महीने के लिए बढ़ाया जाए।