फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cameras are being installed at 87 places in Mubakarpur

Azamgarh News: मुबाकरपुर में 87 जगहों पर लगाए जा रहे कैमरे

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cameras are being installed at 87 places in Mubakarpur
प्रशासन मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए थानों में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं तो लोगों को मिलजुल कर इसे मनाने की अपील की जा रही है। वहीं, मुबारकपुर में माहौल पर नजर रखने के लिए 87 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। फरिहा : कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर सोमवार की रात निजामाबाद थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति भी बुलाए गये। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि सोशल मीडिया की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं भी कोई भी मामला है चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ा हो। पुलिस को जरूर सूचना दें। शांति समिति के लिए प्रत्येक थाने में गणमान्य लोग शामिल हैं। जिनकी जिम्मेदारी है कि वह कानून व्यवस्था में सहयोग करें। यदि कहीं कोई विवाद उत्पन्न होने जैसी स्थिति है तो ऐसे में संबंधित अधिकारियों को जरूर बताएं। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन, प्रेमा यादव, शैलेन्द्रनाथ, मंजर हुसैन आदि उपस्थित रहे। मुबारकपुर : मोहर्रम पर शांति व्यवस्था और माहौल पर नजर रखने के लिए कस्बे में 87 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुहर्रम की दस तारीख़ यानी 29 जुलाई को यौमू आशूरा को निकलने वाले ताजिया जुलूस की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मुबारकपुर क़स्बा अति अतिसंवेदनशील एरिया है। यहां विभिन्न स्थानों पर 78 ताजिया स्थापित किए जाएंगे। इसे देखते हुए विभिन्न चौकों सहित तयशुदा स्थानों पर कैमरे लगाने के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशों का अनुपालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed