फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Call to strengthen the party and make people aware of nationalism

Azamgarh News: पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान

Sun, 29 Mar 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Call to strengthen the party and make people aware of nationalism
सगड़ी के अजमतगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वर्ग दो दिवसीय महाअभियान प्रशिक्षण में भाग लेते भाज
सगड़ी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित एक मैरिज हॉल में किया गया। प्रशिक्षण सात सत्रों में संपन्न होगा, जिसमें 137 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र तथा पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर जोर देते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का प्रयास करें, जिससे देश को मजबूत और सुदृढ़ बनाया जा सके। संचालन विजय कुमार पटेल और अध्यक्षता अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर घनश्याम सिंह पटेल, मनीष कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह,नीतू जायसवाल, परितोष जायसवाल, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed