फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Buy paddy, urad, arhar, dhaicha and moong seeds from government warehouses, get 50% subsidy

Azamgarh News: राजकीय गोदामों से खरीदें धान, उड़द, अरहर, ढैचा और मूंग के बीज, मिलेगी 50 % सब्सिडी

Mon, 12 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Buy paddy, urad, arhar, dhaicha and moong seeds from government warehouses, get 50% subsidy
आजमगढ़। सरकारी गोदामों से बीज खरीदने पर किसानों को तुरंत सब्सिडी का लाभ मिलेगा। खरीफ सीजन के धान, अरहर, उड़द, ढैचा, मूंग आदि बीजों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।
विज्ञापन

जिले के 22 ब्लाॅकों में कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदाम खोले गए हैं। इन बीज गोदामों से किसानों को हर सीजन में विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। पहले बीज खरीदने पर किसानों को पूरा मूल्य जमा करना पड़ता था, बाद में सब्सिडी का पैसा उनके खाते में भेजा जाता था। इससे किसानों को सब्सिडी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। अब सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। बीज खरीदने पर किसानों को तुरंत सब्सिडी एट सोर्स का लाभ मिलेगा। किसानों को बीज के निर्धारित मूल्य का आधा मूल्य ही देना होगा। बीज खरीदते समय आधार कार्ड लाना होगा। बीज खरीदने के लिए किसान का उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

गोदाम से मिलेंगे प्रमाणित बीज
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय गोदामों से प्रमाणित बीज मिलेंगे। खरीफ सीजन में मोटा धान 44.80 रुपये, महीन धान 45.09 रुपये और बासमती धान का मूल्य 61.38 रुपये निर्धारित है। इसी प्रकार उर्द का मूल्य 145.20 रुपये, मूंग का मूल्य 130.01 रुपये, ढैचा का मूल्य 116.85 रुपये और अरहर का मूल्य 171.42 रुपये निर्धारित है। सभी फसलों के बीजों पर मूल्य का 50 प्रतिशत सब्सिडी एट सोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किसानों को बीज का पूरा मूल्य जमा करना होता था। इसके बाद उनके खाते में सब्सिडी जाती थी। लेकिन सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर सब्सिडी एट सोर्स लागू किया है। इसमें लाभार्थी किसानों को योजना में अनुमन्य अनुदान की कटौती के बाद शेष मूल्य किसान अंश के रूप में प्राप्त की जाएगी।- डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed