{"_id":"6622a282fc2e59248c0d1bbc","slug":"bushes-caught-fire-due-to-burning-of-wire-on-the-banks-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-114255-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नदी के किनारे तार जलाने से झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नदी के किनारे तार जलाने से झाड़ियों में लगी आग
विज्ञापन
सिधारी। शहर कोतवाली के पुराना पुल के उत्तर तरफ नदी के किनारे शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति तार जलाकर तांबा निकालने की कोशिश कर रहा था। तेज हवाओं के चलते आग से निकली चिंगारी ने नदी के किनारे झाडि़यों में आग लग गईंं। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
हवा इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते आग वहीं पास ही बसी आठ से दस परिवार की बस्ती तक आग पहुंच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन दल को दिया। इसके बाद आग बुझाने में जुट गए।
बस्ती की महिलाएं, बच्चे, युवतियां, पुरुष सभी जिसके हाथ में जो बर्तन लगा वह नदी से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। लोग बाल्टी, लोटा जो बर्तन हाथ लगा लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे थे। इधर आग लोगों के घरों तक पहुंच चुकी थी। इसके बाद वही पास में मौजूद एक गाड़ी धुलाई की दुकान से लोगों ने पाइप लगाया और आग बुझाने में जुट गए। समाचार भेजे जाने तक बस्ती के लोग आग बुझाने में जुटे थे।