फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budget constraint in the construction of Mehnagar ITI, work stopped at 88 percent

मेंहनगर आईटीआई के निर्माण में बजट का रोड़ा, 88 फीसद पर रुका कार्य

Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Budget constraint in the construction of Mehnagar ITI, work stopped at 88 percent
मेंहनगर। जिले में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने मेंहनगर तहसील के गोपालपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण कराना शुरू किया। इस परियोजना के लिए चार किस्तों में सात करोड़ रुपये से अधिक जारी किए, जिससे 88 फीसदी ही काम हो पाया है। शेष कार्य पूर्ण करने के लिए 50.00 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण वर्ष 2015-16 में निर्माण शुरू किया गया था। इसकी स्वीकृत लागत 627.51 लाख रुपये के सापेक्ष 759.98 लाख रुपये पुनरीक्षित आगणन व्यय वित्त समिति से अनुमोदन मिला। इसके सापेक्ष चार किस्तों में कुल 709.98 लाख रुपये धनराशि प्राप्त हुई। छह जून 2015 से कार्य शुरू हुआ, जिसे फरवरी 2020 तक पूरा किया जाना था। आवंटित धनराशि व्यय हो चुकी है। करीब 88 फीसद कार्य भी पूरा हो चुका है। धनाभाव में निर्माण अवरुद्ध है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से व्यय धनराशि की रिपोर्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के माध्यम से शासन को भेज दी गई है, लेकिन अभी तक बाकी धनराशि नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इस राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र को वर्ष 1980 में कांग्रेस की सरकार के समय क्षेत्रीय विधायक दीपनारायण पासवान के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। तब जिला प्रशासन भवन निर्माण के लिए जमीन मुहैया नहीं करा पाया और विद्यालय को निजी भवन में संचालित किया जाने लगा। सपा सरकार में गोपालपुर गांव स्थित 52 बीघा पोखरे में भूमि अधिग्रहण की गई और निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से बजट नहीं मिला, जिसके चलते निर्माण में विलंब हो रहा है। वर्ष 2020 -2021 में धन अवमुक्त होते ही युद्घस्तर पर निर्माण का कार्य चल रहा है। अभी 50 लाख की आखिरी किस्त मिलनी बाकी है। यदि बजट समय से मिल गया तो जुलाई 2021 में इस भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।-पीएन सिंह, परियोजना प्रबंधक, निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed