फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSNL employees protested demanding payment of salary

वेतन भुगतान की मांग को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees protested demanding payment of salary
आजमगढ़। वेतन भुगतान आदि दो सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को लंच के समय बीएसएनएल के कर्मचारियों ने आल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के बैनर तले उप महाप्रबंधक कार्यालय और सीडॉट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंनद कुमार सिंह ने कहा कि मई 2021 के वेतन का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे हम लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन हो गया है। विभागीय व्यवस्था से कर्मचारियों सहित विभागीय लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि समय से वेतन का भुगतान कराए। यदि जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। उन्होंने भविष्य में भी समय से वेतन भुगतान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अवनीश सिंह, हरिदरस राय, सुबोध, विजेंद्र कौल, हरिहर विश्वकर्मा, प्रथमानंद सिंह, रामजीत, केपी विश्वकर्मा, देवेश यादव, शिव शंकर, कमलेश यादव, संतोष सिंह, मनीष गौड़, प्रशांत यादव, गुलाब राय, अशोक यादव, देवेश यादव, सुनील उपाध्याय, सुनील चौहान, सुनील गुप्ता, वरुण गुप्ता, परमेश्वर साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed