फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother of Mafia Kuntu Singh's colleague got up

माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी का भाई चढ़ा हत्थे

Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brother of Mafia Kuntu Singh's colleague got up
आजमगढ़। माफिया सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के एक सहयोगी के भाई को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने व तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कुंटू का सहयोगी भी नामजद है और फरार है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के हरईरामपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह ने शनिवार को गांव के ही रहने वाले साधू उर्फ बालकरन यादव, रामकरन यादव, श्यामकरन यादव व सत्येंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ता कि वे उसकी जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं और खाली करने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने तमंचा सटा कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। साधु यादव माफिया सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का खास बताया जाता है और डी-11 गैंग का सदस्य है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार की सुबह हरईरामपुर गांव स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारा गया तो रामकरन पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि तीन अन्य सहयोगी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed