फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brief vest gang committed robbery

Azamgarh News: कच्छा बनियान गिरोह ने डाली डकैती

Mon, 04 Nov 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Brief vest gang committed robbery
अमिलो। कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने डकैती को अंजाम दिया। सिधारी के शाहगढ़ गांव में शनिवार रात घर के पिछले भाग में चैनल गेट का ताला काटकर घर में घुसे कच्छा बनियान गिरोह के डकैतों ने परिजनों के साथ मारपीट की। दो मासूम बच्चों को घर में बंद कर दिया। नकदी और लाखों के गहने लूट ले गए। इसेक बाद बक्सा और अटैती भी लेते गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिधारी के शाहगढ़ निवासी प्रभावित देवी (65), सुधा देवी (32), 25 वर्षीय इंद्रेश गोंड और दो बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। बेटा उमेश गोंड विदेश में रहता है। घर पर कोई पुरुष न होने के कारण नाती इंद्रेश गोंड यहीं रहकर पढ़ाई के साथ साथ परिवार की देखभाल करता है। इंद्रेश मऊ का रहने वाला है। शनिवार रात कच्छा बनियान गिरोह के डकैत घर के पिछले हिस्से में चैनल का ताला काटकर घर में दाखिल हुए। आहट पाकर जगे लोगों ने जब विरोध किया तो सरिया और डंडे से हमला करके तीनों सदस्यों को पीट कर घायल कर दिया। 9 वर्षीय सृष्टि और 6 वर्षीय आयूष को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे नकदी और जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन


परिजनों ने जूते के अंदर मोबाइल छिपा कर रख दिया

परिजनों ने समझदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को जूते के अंदर छिपा कर रख दिया था। डकैती के बाद पीड़ित परिजनों जूते में छिपाए मोबाइल को निकाले और 112 पर डकैती की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर रात में घटनास्थल पहुंची पुलिस और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। रविवार सुबह घर से 300 मीटर दूरी पर टूटा बक्सा, अटैची और बिखरे हुए कपड़े मिले। जानकारी होने पर सुबह में सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, सीओ सिटी गौरव शर्मा, फोरेंसिक टीम, एसोओजी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बारिकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed