फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bridge construction will start soon at Sikanderpur Ghat, six crore found

सिकंदरपुर घाट पर जल्द शुरू होगा पुल निर्माण, छह करोड़ मिले

Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bridge construction will start soon at Sikanderpur Ghat, six crore found
आजमगढ़। ब्लाक सठियांव के सिकंदरपुर घाट स्थित तमसा नदी पर बनने वाले पुल के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। 14.97 करोड़ की लागत से बनने वाले वाले पुल के लिए पहली किस्त में 5.99 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद सेतु निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराने की बात कही जा रही है। पुल के निर्माण से कई गांवों के लोगों को सहूलियत होगी। ये पुल मुबारकपुर विधानसभा के सिंकदरपुर और गोपालपुर विधानसभा के नूरूद्दीनपुर को जोड़ेगा।
विज्ञापन

लगभग 20 वर्षों से दो दर्जन गांवों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग हो रही थी। इसके बाद बलिया-कल्याणपुर मार्ग पर पुल बनाने की मांग शुरू हुई थी जो पहले पूरी हो गई। अब इस पुल की मांग भी पूरी होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। तीन विधानसभाओं के गांवों को जोड़ने के लिए सठियांव ब्लाक की ग्राम पंचायत सिकन्दपुर और बिलरियागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत नुरूद्दीनपुर के बीच तमसा नदी पर इस पुल का निर्माण किया जाएगा। जनवरी माह की शुरुआत में भी सेतु निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। इससे ग्रामीण में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरएस राय ने बताया कि जुलाई 2020 में ही पु ल के निर्माण के डीपीआर शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से सैद्धांतिक सहमति पहील ही दी जा चुकी है। सिकन्दपुर में 800 मीटर और नुरुद्दीनपुर गांव में 200 मीटर एप्रोच रोड के साथ पुल का निर्माण किया जाना है। सैद्धांतिक सहमति के बाद मिट्टी की जांच और अन्य प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बजट का इंतजार किया जा रहा था।शासन से बजट आवंटित होती टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर के बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से पुल के निर्माण के लिए 14.97 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 5.99 करोड़ की धना राशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्षों से हो रही थी पुल की मांग
मुबारकपुर। सिकंदरपुर घाट पर 20 वर्ष से अधिक समय से पुल की मांग की जा रही थी। इस पुल के निर्माण से बिलरियागंज के गांवों को जनपद मुख्यालय आने में सुविधा मिलेगी। समय के साथ ही धन की भी बचत होगी। वहीं इस पार के लोगों को सगड़ी तहसील क्षेत्र आने-जाने में सुविधा होगी। पुलि के निर्माण से सिकंदरपुर, नुरूद्दीनपुर, के साथ ही बिंद मठिया, सोनपार, टुनटुन मोड़, छत्तरपुर, गूजरपार, नैठी, केशवपुर समेत कई दर्जन गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।

20 वर्षों से अधिक समय से विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के प्रयास से मांग चल रही थी। एमएलसी यशवंत सिंह ने पूर्व में सपा सरकार में भी प्रस्ताव दिया गया था। सिकंदरपुर पुल के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने के साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के आवागवन के लिए वाहन भी मिलने। रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
देवेंद्र सिंह, प्रधान नैठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed