फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boy Student died in road accident due to truck collision in Azamgarh

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, बाइक से परीक्षा देने जा रहा था युवक; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 18 Dec 2023 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 03:15 PM IST
सार

घर से परीक्षा देने के लिए निकले छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे गंभीर रूप से वह घायल होकर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Boy Student died in road accident due to truck collision in Azamgarh
मृतक अमरनाथ यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर पेट्रोल पंप के पास परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अमरनाथ यादव पुत्र दिनेश यादव सोमवार की सुबह बाइक से आजमगढ़ बी.कॉम की परीक्षा देने जारहा था। वह दाऊदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरा कर जैसे ही सड़क पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। जिससे छात्र गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अमरनाथ यादव दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। इस मामले में अमरनाथ के चाचा सुभाष यादव ने थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed