फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Black Patri industry needs to market

ब्लैक पाटरी उद्योग को बाजार की दरकार

Thu, 20 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 20 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Black Patri industry needs to market
जनपद के निजामाबाद कस्बे का ब्लैक पाटरी उद्योग किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस उद्योग का डंका पूरी दुनिया में बजता है। इस उद्योग से जुड़े 18 उद्यमियों को राज्य दक्षता पुरस्कार और तीन को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके बाद भी आज इस उद्योग से जुड़े लोग रोजी रोटी की तलाश में पलायन कर रहे हैं। उनका मानना है कि उद्योग को यदि बाजार मिल जाए तो इसे बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


निजामाबाद कस्बे के लगभग 250 परिवार के लोग कुंभकारी कला से जुड़े हैं। लेकिन शासन और प्रशासन की उपेक्षा के चलते यह उद्योग धीरे-धीरे दम तोड़ता जा रहा है। इस कार्य में लगे लोग गैर प्रांतों में पलायन कर रहे हैं। इस कला से जुड़े महेंद्र प्रजापति का कहना है कि जब हम अपने उत्पादों की कहीं पर प्रदर्शनी लगाते हैं तो हमसे पूछा जाता है कि आपके बर्तन किस तापमान पर पके हैं। हमारे पास कोई जवाब नहीं होता है क्योंकि हमारे पास इलेक्ट्रानिक भट्ठी नहीं है जिससे हम तापमान की माप कर सकें। हम पुराने तरीके से बर्तनों को पकाते हैं जो एक अनुभव पर आधारित होता है। दूसरे अब हमें मिट्टी को खरीदना पड़ता है क्योंकि जहां से हम पहले मिट्टी लेते थे वहां पर दबंगों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन


सोहित प्रजापति का कहना है कि अब कस्बे में लगभग सभी लोगों के पास इलेक्ट्रानिक चाक है जो बिना बिजली के बेकार है। अगर हमें पर्याप्त मात्रा में बिजली मिली तो हमें काफी सुविधा होगी। कृष्ण मोहन प्रजापति का कहना है कि बैंकों में बिना घूस लिए लोन को पास नहीं किया जाता है। जिससे हमारा काफी पैसा घूस में चला जाता है। जबकि उसे भरना हमें पड़ता है। ऊपर से इतनी खानापूर्ति करनी पड़ती है कि बहुत से लोग दूसरों से पैसा लेकर अपने रोजगार को करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामजतन प्रजापति ने कहा कि सामान को बनाने के बाद इसे बेचने का कोई बाजार जनपद में नहीं है। जिस प्रकार मुबारकपुर में बुनकरों के लिए विपणन केंद्र बनाया जा रहा है। अगर उसी तरह की कुछ व्यवस्था यहां हो जाए तो हमें काफी फायदा मिलेगा। साथ ही सामानों को विदेश में ले जाकर बेचने की सुविधा और पासपोर्ट बनाया जाए तो उद्योग से जुड़े लोगों को सुविधा होगी। ऐसे में उनका पलायन रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed