फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP wants to enslave people: Shah Alam

जनता को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा: शाह आलम

Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to enslave people: Shah Alam
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बेलइसा स्थित बाबा विश्वनाथ डिग्री कालेज में हुई। बैठक में बूथ गठन पर बल दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ धनश्याम चंद खरवार ने कार्यकर्ताओं से समय से बूथ का गठन करने को कहा। कहा कि भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है। 2022 में पांचवीं बार बसपा की ही सरकार बनेगी। विधायक मंडल दल नेता शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि भाजपा देश की 80 प्रतिशत जनता को गुलाम बनाना चाहती है। सर्वसमाज को पता चल गया है कि भाजपा झूठा वादा करके जनता को गुमराह कर रही है, अब जनता भाजपा की करनी और कथनी के भेद से अच्छी तरह रूबरू हो चुकी है। पूर्व विधायक हाफिज इरसाद ने कहा कि आज मैं अपने घर में आकर सुकून महसूस कर रहा हूं। जो बहुजन समाज पार्टी में सम्मान है वह सम्मान किसी अन्य दल में नहीं है। इस मौके पर चेतई राम, सुनील कुमार, अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, सुवाष राम, डा. हरिराम भास्कर, रामजी सरोज, राजकुमार, जगदीश गुप्ता, राशिद, डा. अमरनाथ बौद्ध, संतोष, शाकिर प्रधान, मुस्तनी फराही, रामवृक्ष, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, संजीव मौर्या, जयराम चौहान, चंद्र प्रकाश भारती, अब्दुल्ला, अरूण मिश्रा, डा. राजाराम राजभर आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed