फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP up President Bhupendra Chaudhary said we will win In mission 2024 Azamgarh is no longer barren

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले: 2024 में मिलेगा जनता जनार्दन का आशीर्वाद, आजमगढ़ नहीं रहा अब बंजर

Sat, 17 Sep 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती कभी हमारे लिए बंजर नहीं रही। 

विज्ञापन
BJP up President Bhupendra Chaudhary said we will win In mission 2024 Azamgarh is no longer barren
आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत पर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर योजना बनाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी सीटों को जीतने की योजना बनाएंगे। जिन सीटों को हम हारे हैं उन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास हो रहे हैं।  प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास है। पूरा विश्वास है कि हमें जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे हम लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सीटें जीतेंगे।  जनपद के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती कभी हमारे लिए बंजर नहीं रही। 
विज्ञापन


निरहुआ के नेतृत्व में होगा आजमगढ़ का विकास 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया के सबसे मजबूत नेता का जन्मदिन है। जिसे भाजपा प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पहली बार जिम्मेदारी मिलने के बाद आजमगढ़ आया हूं इसलिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा करूंगा। हम मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

आजमगढ़ जिले में विकास का काम भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में कराया जाएगा। भाजपा का जो एजेंडा है उस पर हम आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही बिजली, पानी और सड़क की जो समस्या है उसे दूर करेंगे।
पढ़ेंः पीएम के जन्मदिन पर दुग्धाभिषेक, नमो घाट पर केक काटकर मनाया गया बर्थडे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed