{"_id":"5d4084fd8ebc3e6ce04cac27","slug":"bjp-mla-accused-of-possession-of-land-imposed-on-him-azamgarh-news-vns475778393","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक पर लगाया जमीन के कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक पर लगाया जमीन के कब्जे का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के मुस्तफाबाद गांव की तीन बहनों ने सोमवार को डीएम से मिलकर फूलपुर के भाजपा विधायक पर पिता की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर डीएम ने सीओ फूलपुर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
फूलपुर तहसील के मुस्तफाबाद गांव निवासी अक्षयबर की तीनों पुत्रियों करूणा, विद्या और सरस्वती ने डीएम से मिलकर शिक ायत की कि पिता के पास हम तीनों के अलावा कोई औलाद नहीं है। इसलिए उनकी संपत्ति हम तीनों बहनों की मिली है। 20 जुलाई को फूलपुर विधायक के चार आदमी आए और कहने लगे कि जमीन विधायक जी को दे दो। जब हम लोगों ने कहा कि हम जमीन नहीं बेचेंगे तो उन लोगों ने धमकी देनी शुरू कर दी और कहा कि अगर जमीन नहीं दोगी तो विधायक जी जमीन पर कब्जा कर लेंगे। उनके प्रतिनिधि ने हमें ससुराल से मायके आने पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। 22 जुलाई को जब हम अपने खेत में मक्का और अरहर की बुआई करने के लिए पहुंचे तो विधायक के प्रतिनिधि कई लोगों के साथ पहुंचे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। 23 जुलाई को इनके आदमी ईंट लेकर हमारे खेत पर पहुंचे और गिराने लगे। हमने उनके काफी हाथ पैर जोड़े लेकिन वह लोग नहीं माने। हमको मारने के लिए दौड़ा लिए। हमने एसपी साहब को फोन किया उन्होंने फोर्स भेजने की बात कही लेकिन कोई फोर्स मौके पर नहीं पहुंची। उनहोंने डीएम से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। उनकी बातों को सुनने के बाद डीएम नागेेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ फूलपुर को उक्त प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया।
महिलाओं ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की है। सीओ फूलपुर को मेरे द्वारा जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - नागेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम
विज्ञापन
मुझे इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है। अगर यह बहनें हमारे पास आती हैं तो इनको न्याय दिलाया जाएगा। लेकिन अगर इसमें विरोधियों की साजिश है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। - अरूणकांत यादव, विधायक।