फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leaders celebrated the birth anniversary of Pt Deen Dayal Upadhyay

भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर मनाई पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

Fri, 25 Sep 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders celebrated the birth anniversary of Pt Deen Dayal Upadhyay
सिविल लाइंस चौराहे पर प.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्याकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी 1987 बूथों पर मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर ध्रुव सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, माला द्विवेदी, सचिदानंद सिंह, पंकज सिंह कौशिक, नन्हकूराम सरोज, मयंक गुप्ता, राकेश सिंह, विवेक निषाद ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था। नरौली बूथ पर शिव मंदिर परिसर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, शैलेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर चौहान, शेखर लाल श्रीवास्तव, राजन उपाध्याय, मृगांक शेखर सिन्हा की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। अतरौलिया के खानपुर फतेह एकलव्य नगर में युवा मोर्चा के पुरुषार्थ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। आनंद तिवारी, नवीन सिंह, रमेश सिंह रामू, सत्यवान सिंह, दुर्गावती देवी, दिनेश मद्धेशिया थे। तहबरपुर ब्लाक के भीलम पट्टी इब्राहिमपुर पश्चिम पट्टी और महुआर ग्राम सभा में पंकज राय, दुर्गा चौबे, हरिहर तिवारी, राकेश राय, आशुतोष राय ने जयंती मनाई। निजामाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला मंत्री संतोष कुमार गोंड, गगन कश्यप, कन्हैया लाल, रमेश चंद, दिनेश, रामब्रिज, प्रीतम, महेश, अनिल आदि थे। गंभीरपुर में भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। विजय प्रकाश मिश्रा, अवधेश चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, पिंटू यादव, इंद्रेश राय, वीरेंद्र पाठक, लालजी सिंह थे। लालगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में जयन्ती मनाई गई। रजनीकांत त्रिपाठी, कृष्णकुमार मोदनवाल, संचिताश्री, रजनीश जयसवाल, आदि थे। मेहरो कला गांव में आनंद कुमार राय ने नेतृत्व में जयंती मनाई गई। पल्थी बाजार में दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed