फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leader's car vandalised while he was eating food, case filed against 4 people

Azamgarh News: खाना खाने गए भाजपा नेता की तोड़ी गाड़ी, 4 के खिलाफ केस

Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's car vandalised while he was eating food, case filed against 4 people
आजमगढ़। भाजपा नेता व किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह किशन पर बृहस्पतिवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय को कालीचौरा मुहल्ला निवासी श्रीकृष्ण सिंह किशन ने बताया कि वह 24 जुलाई की रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ उकरौड़ा स्थित शिवबाबा ढाबा पर भोजन करने गए थे। रात्रि 12:30 बजे जब वे भोजन के बाद अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे, तभी कुछ अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीछा करते हुए अपराधियों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी धीमी करने पर उन्होंने पहले हवाई फायरिंग की और फिर पत्थर मारकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सिंह ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह जान बचाई और वहां से भाग निकले। किशन सिंह ने चार नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने श्रीकृष्ण सिंह की तहरीर के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता ढ़ाबे पर खाना खाने गए थे। एक युवक वहीं शराब पी रहा था उसे इन्होंने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद उक्त युवक ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मामले में चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed