{"_id":"68b92b38e83e01acc10119d3","slug":"bjp-leader-bhupendra-chaudhary-said-congress-runs-negative-agenda-in-society-in-azamgarh-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाती है कांग्रेस, आजमगढ़ में भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाती है कांग्रेस, आजमगढ़ में भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात
Thu, 04 Sep 2025 11:40 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:40 AM IST
सार
Azamgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि या बहुत ही दुखद है लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम निर्णय होता है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को जनपद में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। जिले के बड़ा गणेश मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन में मां-बाप की छाया बच्चों में दिखती है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि या बहुत ही दुखद है लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। और विपक्ष लगातार पराजित हो रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ बयान बाजी कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। विपक्ष के लोग अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; शिकायतों का भ्रष्टाचार: शिकायतकर्ताओं को पता ही नहीं, शिकायतों का हो जा रहा समाधान; ऐसे तैयार कर रहे रिपोर्ट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज में नकारात्मक एजेंडा कांग्रेस पार्टी चलाती है। कांग्रेस पार्टी के ही लोग इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं वह निश्चित रूप से जनादेश का अपमान है। विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं इलेक्शन कमीशन के बारे में जिस तरह से अनावश्यक और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। यह केजरीवाल पैटर्न है। ऐसे लोगों को यूपी और देश की जनता माफ नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और विपक्ष के लोग अपनी पराजय सुनिश्चित मानकर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। बिहार के चुनाव पर कहा कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर बिहार जाएगी और आने वाले समय में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।