फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP government fulfilled all the promises made in the resolution letter

भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में किया सभी वादा किया पूरा: भूपेंद्र चौधरी

Sun, 18 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP government fulfilled all the promises made in the resolution letter
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शनिवार को इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर के आंबेडकर पार्क में पर प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नमो प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच में रहते हैं चुनाव लड़ाने के साथ ही जनता की सेवा का कार्य पूरे मनोयोग से करते हैं।
विज्ञापन

भाजपा पूरे देश की पार्टी है। भाजपा की सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया उसे पूरा किया। किसी क्षेत्र में हमारी सीटें कम भी आईं तब भी हमारी सरकार ने उस क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया। पूरे देश का संपूर्ण विकास का संकल्प लेकर भाजपा कार्य करती है। भाजपा आगामी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी चुनाव सभी सीटों पर जीतने के संकल्प के साथ लड़ेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, नरेंद्र सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, संतराज यादव, नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, प्रेम प्रकाश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed