फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP district panchayat member arrested in Azamgarh for molesting woman and assaulting constable in azamgarh

Azamgarh News: महिला से छेड़खानी और सिपाही से मारपीट करने के मामले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 03:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Nov 2025 03:49 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी करने आर सिपाही से मारपीट करने के मामले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महिला और सिपाही की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
BJP district panchayat member arrested in Azamgarh for molesting woman and assaulting constable in azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर एक महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा। घटना फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर पर छेड़खानी और सिपाही की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि आरोपी फौजदार यादव ने चाय की दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Dev Deepawali in Kashi: लंदन, दुबई और अमेरिका से भी महंगे बनारस में होटलों के कमरे, दाम 1.50 लाख के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा मामला बना चर्चा का विषय

फौजदार यादव हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिंदेश्वरी जायसवाल को हराया था। अब यह मामला पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। क्षेत्र में लोग इसे दबंगई और सत्ता के दुरुपयोग से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और थाने पर भारी भीड़ जुट गई।

अधिकारी बोले
एक महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। महिला के साथ जिला पंचायत सदस्य ने अभद्र व्यवहार किया। वहां मौजूद सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला और सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़  
 
क्या बोले पदाधिकारी
जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर एक महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा है। यह मामला संज्ञान में आया है। मामले की क्या सच्चाई है इसकी जांच होने के बाद ही कुछ पता चलेगा। जांच में जो भी सत्य होगा उसी के हिसाब से पार्टी अपना निर्णय लेगी। -ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, आजमगढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed