फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP claimed membership of 470

470 ने ली भाजपा की सदस्यता

Sun, 18 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 18 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP claimed membership of 470
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कलेक्ट्री कचहरी के पास सदस्यता शिविर लगाया गया। इस दौरान 250 लोगाें ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि सभी जति-वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। दिनों-दिन भाजपा का सदस्यता अभियान जोर पकड़ता चला जा रहा है।
विज्ञापन


 नगर सदस्यता प्रमुख विनय प्रकाश ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह नगर के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रेम प्रकाश राय, नगर अध्यक्ष पवन देव त्रिपाठी, ब्रजेश यादव, मनीष सिंह, पंकज कौशिक, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील मिश्र, अभयदत्त गोड़, संतोष शिल्पकार, रविशंकर सेठ, अवनीश राय, रामप्रकाश तिवारी, आदर्श शुक्ल, रजत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

उधर, पल्हना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना में कैलाश सिंह के आवास पर शुक्रवार को भाजपा के तत्वावधान में आनलाइन सदस्यता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में 220 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के दृष्टिकोण से देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजाराम चौहान ने चंदेवरा से बढ़ौना के बीच बेसों नदी पर बने पुल को सड़क से जोड़ने की मांग की।


नरेंद्र सिंह ने कहा लालगंज लोकसभा से पार्टी की सांसद नीलम सोनकर को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। अध्यक्षता दिनेश सिंह और संचालन धनंजय सिंह ने किया।

इस मौके पर ध्रुव सिंह, दिवाकर सिंह, पप्पू सिंह, सूर्यकांत सिंह, सुधाकर सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, तीर्थराज सिंह, मनोज सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामा साव, धूरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed