फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP celebrated death anniversary of Pandit Deendayal as dedication day

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

Tue, 11 Feb 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated death anniversary of Pandit Deendayal as dedication day
सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर मार्ल्यापण करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सभी 312 सेक्टरों में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक, चिंतक, साहित्यकार और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक थे। बेहद गरीब परिवार में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षों में बीता लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी वह कभी विचलित नहीं हुए। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनीतिक परिदृश्य ही अलग होता। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अंत्योदय राशन कार्ड की शुरूआत इसी उद्देश्य से की थी और उसी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सभी गरीबों को 2022 तक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सहजानंद राय, प्रेम प्रकाश राय, डा.श्याम नारायन सिंह, माला द्विवेदी, पंकज सिंह कौशिक, हरिवंश मिश्रा, सतेन्द्र राय, विनय प्रकाश गुप्त, बृजेश यादव, राकेश सिंह विवेक निषाद, मिथिलेश चौरसिया, शैलेंद्र अग्रवाल, मृगांक शेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए आयोजन
आजमगढ़। अतरौलिया निरीक्षण भवन में पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि रमाकांत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, चंद्रजीत तिवारी, मोहित यादव, नीरज तिवारी, आनंद तिवारी, श्याम बिहारी चौबे, रिंकू मोदनवाल थे। अहरौला के फुलवरिया बाजार में पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। बिशुनपुरा में महिला मोर्चा की रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। हनुमान सिंह, नरेंद्र सिंह, बिरजा तिवारी, सूबेदार गिरी, दीपचंद गिरी, गौरव सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद राजभर थे। तहबरपुर ब्लाक के बीबीपुर कदीम गांव में पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed