फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BIS team raided the houses of bullion traders, seized hallmarking machine

Azamgarh News: बीआईएस की टीम ने सराफा कारोबारियों के घर मारा छापा, हॉलमार्किंग मशीन जब्त की

Fri, 06 Dec 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
BIS team raided the houses of bullion traders, seized hallmarking machine
आजमगढ़। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) टीम ने बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में सराफा कारोबारियों के यहां छापा मारा। इस दौरान दो कारोबारी को लेजर मशीन के जरिये सोने के आभूषणों पर नकली हॉलमार्क लगाते हुए मिले। टीम ने बीआईएस अधिनियम और हॉलमार्किंग विनियमों का उल्लंघन बताते हुए मशीन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो टीम के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई के नेतृत्व में दो टीमे जिले में पहुंची थी। टीम ने पुरानी कोतवाली स्थित श्री बांके बिहारी जी गोल्ड टच, नगर पालिका स्थित रुद्रा गोल्ड टच और लेजर मार्किंग सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से सोने के आभूषणों पर नकली हॉलमार्क लगाने के लिए रखी लेजर मशीन को बरामद किया। टीम में संयुक्त निदेशक चंद्रकेश सिंह, उप निदेशक सुयश पांडेय, जितेश कुमार और प्रणय जैन शामिल रहे। संयुक्त निदेशक चंद्रकेश ने बताया कि सोने के आभूषण और कलाकृतियां केवल वैध बीआईएस लाइसेंस के साथ ही बेची जा सकती हैं। प्रत्येक आभूषण पर बीआईएस मानक चिह्न होना चाहिए। केवल बीआईएस-मान्यता प्राप्त केंद्र ही हॉलमार्किंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed