फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   billboards , posters removed

प्रशासन ने हटवाया होर्डिंग-पोस्टर

Thu, 24 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 billboards , posters removed
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कराए जाने के लिए बुधवार को अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 में उम्मीदवारों तथा शासकीय कर्मियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता की मुद्रित पुस्तिका पूर्व में ही जिले उपलब्ध है। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इसी क्रम में कंधरापुर, कप्तानगंज, मुबारकपुर, जहानागंज, सिधारी आदि क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर टांगी गई होर्डिंग, चिपकाए गए पोस्टर और गाड़ियों पर लगा हूटर उतरवाया। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि चुनावी घोषणा होने से पहले ही संभावित उम्मीदवार क्षेत्रों में अपना-अपना होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि टांग दिए थे। आलम यह है कि सरकारी और गैर सरकारी इमारतें ऐसे पोस्टरों से पट गए हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोग अपने वाहनों पर लाउडर लगाकर उससे चुनाव का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वाहन दिन रात क्षेत्रों में घूमकर शोर मचा रहे हैं। पहले तो प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा था। लेकिन दो दिन पूर्व जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा बिगुल फूंक दिए जाने और आचार संहिता लागू हो जाने के बाद पुलिस और प्रशासन के समक्ष नियमों का पालन कराना चुनौती बन गया है।

ऐसे में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश देकर क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, हूटर और गाड़ी में काली फिल्म उतरवाने का आदेश दिया है। जिसके क्रम में पुलिस अभियान के तहत इस कार्य को अंजाम दे रही है। प्रभारी एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि अब बगैर डीएम से अनुमति लिए कोई भी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और गाड़ियों में हूटर नहीं बजाएगा। इस आदेश का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इसके तहत बुधवार को भी भारी पैमानें पर होर्डिंग, पोस्टर, बैनार और गाड़ियों के हूटर उतरवाए गए।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद करने के साथ ही जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को चारों चरणों के लिए होने वाले नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन की तिथियों की घोषणा कर दी गई। नौ अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का कार्य 28 और 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होगी। तीन अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन वापसी का कार्य संपन्न होगा। उसके बाद तीन बजे से प्रतीक आवंटन का कार्य समाप्ति तक चलेगा। नौ अक्टूबर को मतदान का कार्य सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 13 अक्टूबर को दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का कार्य एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।

चार और पांच अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के साथ छह अक्टूबर को नाम वापसी के बाद प्रतीक आवंटन होगा। 13 अक्टूबर को मतदान का कार्य संपन्न होगा। 17 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का कार्य छह और सात अक्टूबर को, नामांकन पत्रों की जांच आठ और नौ अक्टूबर को और नाम वापसी के साथ प्रतीक आवंटन का कार्य 10 अक्टूबर को संपन्न होगा।

वहीं, चतुर्थ चरण के 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन का कार्य नौ और 10 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 14 और 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर को नाम वापसी के साथ ही प्रतीक आवंटन का कार्य संपन्न होगा। मतदान 29 अक्टूबर को संपन्न होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन दाखिल, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय यानी कलेक्ट्रेट सिधारी पर संपन्न होगा।


सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थान, पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा। सदस्य जिला पंचायत के स्थानों और पदों का निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed