फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider woman dies after being hit by a truck

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by a truck
थाना के कोटवा में सोमवार को दिन में ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गई। जिसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति व बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अदरसपुर गांव निवासिनी अन्नू चौहान (35) अपने पति मुकेश के साथ बाइक से दवा लेने के लिए जिला मुख्यालय आयी थी। इनके साथ एक बच्चा भी था। लगभग साढ़े बारह बजे दंपत्ति बच्चे के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे कोटवा बाजार के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी और ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकला गया। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुटी है। इस हादसे में मृतका के पति व बच्चा बाल-बाल बच गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो पुत्री व एक पुत्र की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed