फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider killed in Bolero collision, another injured

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 05 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in Bolero collision, another injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत भी गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी अतुल कुमार दुबे (24) पुत्र पुष्कर शुक्रवार की रात 11 बजे अपने मित्र गौरा गांव निवासी मुकेश (25) पुत्र वीरेंद्र यादव को उसके घर छोड़ने बाइक से जा रहा था। अभी दोनों मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मार्ग पर गौरा गांव के भटहा पुरवा के पास ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने मुकेश को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अतुल के मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और एक निजी अस्पताल में बतौर कंपाउंडर काम करता था। वहीं घायल मुकेश बिजली विभाग में संविदा कर्मी बताया जा रहा है। पुलिस बोलेरो और उसके चालक मो. आलम पुत्र करिमुल्ला निवासी बीबीपुर, तरवां को पकड़ कर थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed