फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies due to magic collision

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 29 May 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to magic collision
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कोलघाट मुहल्ला निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (36) पुत्र स्व. सूर्यभान रोडवेज विभाग में परिचालक के पद पर तैनात था। शुक्रवार की सुबह कंधरापुर थाने के देवखरी गांव निवासी उसका दोस्त अरविंद सिंह पुत्र केदार उससे मिलने के लिए आया था। अर्जुन अपने साथी अरविंद को बाइक से घर छोड़ने के लिए देवखरी जा रहा था। देवखरी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास सामने से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। लोग जब तक इन दोनों को अस्पताल ले जाते अर्जुन की मौत हो गई। जबकि अरविंद को अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। अर्जुन एक बेटा और एक बेटी का पिता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed