फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bike overturned, youth died after falling

Azamgarh News: बाइक पलटी, गिर कर युवक की मौत

Wed, 01 Mar 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
bike overturned, youth died after falling
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव के पास सोमवार की रात सड़क में हुए गड्ढे से अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जीयनपुर के साल्हेपुर गांव निवासी शार्दुल विक्रम सिंह (23) सोमवार की रात बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह जीयनपुर-घोसी मार्ग पर भटौली गांव के पास ही पहुंचा था कि सड़क पर गड्ढे में फंसकर बाइक पलट गई। इस हादसे में शार्दुल के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के दो भाई व दो बहन बताए गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed