फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike falls into canal while returning from wedding procession, youth dies

Azamgarh News: बरात से लौटते समय नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into canal while returning from wedding procession, youth dies
04 हादसे में क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार। संवाद
बलरामपुर। गाजीपुर जिले के भुड़कुंडा थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी मयंक सिंह (22) की बृहस्पतिवार की रात बाइक नहर में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रोहित सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में चल रहा है।परिजनों के अनुसार, मयंक सिंह बृहस्पतिवार रात रोहित सिंह के साथ बाइक से गांव के एक बरात में ढकवा मेहनाजपुर आजमगढ़ गया था। बारात से लौटते समय मेहनाजपुर नहर के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में मयंक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित सिंह को गंभीर चोटें आईं। मृतक मयंक सिंह परिवार में दो भाई-दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल को भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

बाइक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत-बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार भुईधरपुर गांव निवासी रमेश यादव (45) की मौत हो गई। तहबरपुर के भुईधरपुर गांव निवासी रमेश यादव मजदूरी करते थे। वह देर शाम मजदूरी कर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। चिरावल गांव के समीप पहुंचे कि रैसिंगपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश यादव घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल भेजवाया गया था। जिला अस्पताल जाते समय मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल-फरिहा। तेज रफ्तार कार ने बृहस्पतिवार की देर रात एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार निजामाबाद की ओर से तेज गति से फरिहा चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से बाइक सवार दो लोग चौक पर पहुंचे। इसमें दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में सरायमीर निवासी विजय (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी डायलिसिस चल रही थी। रात में डायलिसिस कराकर आते समय घटना हुई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस कार थाने ले गई है। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed