फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike-borne miscreants opened fire on two youths, one dead, one injured

Azamgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, एक घायल

Fri, 22 May 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants opened fire on two youths, one dead, one injured
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव गोली चलने की घटना के बाद पीड़ित के घर के बाहर बैठे लोग।  - फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार की देर रात करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार से जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सुशील कुमार (24) की मौत हो गई, जबकि दूसरा उमाशंकर उर्फ पिंटू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की तहरीर पर मुबारकपुर पुलिस ने कोढ़वा गांव निवासी पंकज और बनवारी मोड़ सठियांव निवासी अवनीश के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि रानीपुर निवासी उमाशंकर उर्फ पिंटू यादव प्रापर्टी डिलिंग का काम करते हैं। जहानागंज थाना के कोढ़वा निवासी सुशील कुमार के साथ वो बुधवार की रात करीब 12 बजे रानीपुर गांव में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में सुशील के सिर में गोली लग गई। उमाशंकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उमाशंकर का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद की आशंका-पुलिस घटना के खुलासे में जुटी है लेकिन अभी तक उसके द्वारा कुछ भी कहने से इंकार किया जा रहा है। वहीं अगर ग्रामीणों की मानें तो सठियांव के भगतपुरवा निवासी एक व्यक्ति की जमीन सुशील कुमार ने एग्रीमेंट पर खरीदी थी। उसने इस जमीन की बिक्री भी कर दी थी। अब जिसकी जमीन थी वह अपनी जमीन को वापस मांग रहा था। लगभग 15 दिन पहले सुशील कुमार को धमकी भी मिली थी।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घायल की तहरीर पर मुबारकपुर पुलिस ने कोढ़वा गांव निवासी पंकज और बनवारी मोड़ सठियांव निवासी अवनीश के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -डॉ. अनिल कुमार, एसपी।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव गोली चलने की घटना के बाद पीड़ित के घर के बाहर बैठे लोग। 

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव गोली चलने की घटना के बाद पीड़ित के घर के बाहर बैठे लोग। - फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed