फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bihar captured the title by defeating Punjab

आजमगढ़: बिहार ने पंजाब को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

Tue, 21 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bihar captured the title by defeating Punjab
सरायमीर। चौक स्थित यूनिटी स्टाल ग्राउंड में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन रविवार को देर रात हुआ। फाइनल में बिहार ने पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच का उद्घाटन डा. मोहम्मद फैसल, मो. शाहिद सेंदुरी, सोहराब सिद्दीकी (रुस्तम) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में बिहार, पंजाब, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, गुजरात, उड़ीसा, आजमगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बनारस, कर्नाटक, लखनऊ, हरियाणा, सहारनपुर, बंगलुरु सहित कुल 16 टीमे शामिल हुईं। फाइनल मैच बिहार एवं पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें बिहार की टीम प्रथम एवं पंजाब की टीम को दूसरा स्थान मिला। पुरस्कार वितरण में दिलशाद एवं जीशान द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त बिहार की टीम को 40 हजार नगद पुरस्कार व ट्राफी दी। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त पंजाब की टीम को 20 हजार नगद पुरस्कार व ट्राफी दी गई। कमेंटेटर शाह अफगान एवं वकार अहमद रहे। रेफरी का कार्य कलीम अहमद ने अंजाम दिया। इस दौरान डा. मोहम्मद फैसल, वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर, मोहम्मद आजम एडवोकेट, लाल बाबू, मोहम्मद शाहिद सेंदुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed