फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big online betting racket busted seven accused arrested equipment recovered

Azamgarh News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, उपकरण बरामद

Thu, 10 Apr 2025 02:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे का खेल करता था। साइबर पुलिस कई दिनों से इन पर निगाह बनाए हुए थी और सटीक सूचना के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Big online betting racket busted seven accused arrested equipment recovered
पुलिस ने पकड़ा साइबर अपराध का गैंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ऑनलाइन सट्टेबाजी, गेमिंग और जुआ रैकेट के हेड ऑफिस का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 15 लाख रुपये मूल्य का सामान, जिसमें 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं, बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण के तहत की गई। मामले का खुलासा पुलिस को थाना अतरौलिया के निवासी शिवकुमार की ओर से दर्ज शिकायत की जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर का सुराग मिला, जिसकी लोकेशन लखनऊ कमिश्नरेट में मिली।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गहन जांच के बाद पुलिस ने लखनऊ में स्थित इस गैंग के हेड ऑफिस पर छापा मारा। यह गैंग देश भर में अपनी ब्रांच ऑफिसों के जरिए प्रतिदिन लाखों रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालित करता था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे को विदेश, जैसे लाए आदि, भेजता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे अपराध : गिरफ्तार अभियुक्तों के लैपटॉप और मोबाइल की जांच से खुलासा हुआ कि लखनऊ स्थित हेड ऑफिस से देश भर की ब्रांच ऑफिसों से फर्जी खातों में इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के जरिए धनराशि प्राप्त की जाती थी। इसके बाद इन पैसों को चिन्हित खातों में ट्रांसफर करना, नकदी निकालना, क्रिप्टोकरेंसी में बदलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजना जैसे कार्य किए जाते थे।

गैंग बैलेंस शीट तैयार करने और ट्रांजेक्शन की निगरानी भी इसी हेड ऑफिस से करता था। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश और छह बिहार से हैं। इसमें रणवीर कुमार, सहरसा, बिहारमोहम्मद शारीख शेख, सहरसा, बिहारमोहम्मद रफीक, सहरसा, बिहार आलोक कुमार, कानपुर, उत्तर प्रदेश अंगद कुमार, सहरसा, बिहार बदरुल, सहरसा, बिहार कृष्ण कुमार, मधुबनी, बिहार शामिल है। 


ये हुई बरामदगी : आरोपीयों के पास से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 लैपटॉप चार्जर, 5 मोबाइल चार्जर, 1 माउस, 2 जाली आधार कार्ड बरामद हुए। 

साइबर अपराध पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से संगठित अपराधियों को कड़ा संदेश दिया गया है। आगे भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।- हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed