फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beneficiaries got the key after completion of construction of 7500 houses in UP

आवासों का निर्माण पूरे होने पर लाभार्थियों को मिली चाभी

Tue, 05 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries got the key after completion of construction of 7500 houses in UP
नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को आजादी के75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर पीएम आवास योजना (शहरी ) के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवादद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उप्र में 75000 आवास पूर्ण होने पर लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गई। आवास लाभार्थी से वार्ता के दौरान पूछा कि आवास, बिजली, गैस सिलेंडर मिला तो सबने सबकुछ मिला का जवाब दिया। पीएम ने कहा कि सबको पढ़ाएं, खास कर बेटी को जरूर पढ़ाएं। ललितपुर से बबिता, उतर प्रदेश के 10 स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला, साथ ही 75 विकास परियोजनाओं के साथ परिवहन यातायात के लिए 75 इलेक्ट्रॉनिक बसों का डिजिटल बटन दबाकर उद्घाटन किया जो एक राज्य से दूसरे राज्य तक सफर करेगी। अंत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अटल बिहारी वाजपेयी का आभारी रहेगा। इस दौरान संवाद से पूर्व भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन अशोक चौहान, शासन से मनोनीत सभासद सुधीर कुमार राय उर्फ बब्बू, समीर सिंह, सभासद बजरंग मौर्य, लोकनाथ, वरिष्ठ लिपिक अशोक दुबे, डूडा विभाग संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed