{"_id":"61ec50b18a01c100543b933b","slug":"beg-for-one-vote-or-do-shroud-two-slogans-changed-the-direction-of-elections-azamgarh-news-vns6349951143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट की भीख दो या कफन दो के नारे ने बदल दी चुनाव की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट की भीख दो या कफन दो के नारे ने बदल दी चुनाव की दिशा
1993 के विधानसभा चुनाव में कफन गले में बांध कर प्रचार करते पूर्व विधायक स्व. राजबली यादव।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। बात 1993 की है जब दुर्गा प्रसाद यादव तीन बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे। लगातार चौथी बार उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी। तब बसपा के प्रत्याशी राजबली यादव ने ‘एक वोट की भीख दो या कफन दो’ की मार्मिक अपील करके चुनाव की दिशा ही पलट दी थी। लोगों ने उनको वोट भी दिया और धन भी दिया।
विज्ञापन
नगर के बदरका मुहल्ला निवासी रामनुज दुबे ने बताया कि आजमगढ़ सदर सीट से दुर्गा प्रसाद यादव नौ बाद चुनाव लड़ चुके हैं और उनको आठ बार जीत हासिल हुई है। बीच में एक बार उन्हें पटखनी देने वाले राजबली यादव हैं। 1985, 1989 और 1991 का चुनाव लगातार जीतकर दुर्गा प्रसाद यादव चौथी बार मैदान में उतरे थे। उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी। ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि वह चौथा चुनाव भी आसानी से जीत जाएंगे। बहुजन समाज पार्टी ने उनके मुकाबले अधिवक्ता राजबली यादव को चुनाव मैदान में उतारा। मैदान में उतरने के बाद राजबली यादव ने घर-घर घूमना शुरू किया लेकिन बात बनती नजर नहीं आ रही थी। तब उन्होंने एक तरकीब निकाली और कंधे पर कफन टांगकर घूमने लगे। वह लोगों के दरवाजे पर जाते और उनसे एक वोट की भीख मांगते। साथ ही कहते थे कि आप वोट नहीं दे सकते तो एक कफन दे दीजिए। पहले तो लोगों ने इसे मजाक में लिया। उनके इस चुनावी पैंतरे की खूब चटखारे लेकर चर्चा होती थी। मगर उनका यह दांव काम कर कर गया। धीरे-धीरे राजबली यादव का यह चुनाव प्रचार रंग लाने लगा। लोग उनके दरवाजे पर पहुंचने पर उनकी झोली में चुनाव लड़ने के लिए नोट भी डालने लगे। हवा बदलती गई। जिस दुर्गा को लोग अपराजेय मानकर रहे थे जनता ने उनके खिलाफ राजबली की चुनौती कड़ी हो गई। परिणामों की घोषणा हुई तो उसमें राजबली यादव को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।