फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Be careful, corona again caught speed, 16 new corona got infected

हो जाइये सावधान, कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 नये कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 18 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Be careful, corona again caught speed, 16 new corona got infected
आजमगढ़। ठंड के मौसम में कोरोना संक्रमण का दायरा एक बार फिर से बढ़ने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से जनपद में रोजाना 10 से नीचे ही कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। बुधवार को 16 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। वहीं, 10 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5538 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5334 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अब तक 102 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में भसडी गोपालपुर में एक, हरैया महुला में एक, भटिनी में एक, मेहनगर के देवबाली में एक, हसनपुर राजापुर सिकरौर में एक, बीबीगंज पलियामाफी में एक, अतरौलिया के देहुला मोटी में एक, असोना में एक, वासदेवनगर सब्जी मंडी बेलइसा में दो, शाहगढ़ के धनकपुर में एक, सेमरी तहबरपुर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed