फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Batla House encounter convict Shahzad dies in hospital family leaves for Delhi from Azamgarh

Azamgarh: बाटला हाउस मुठभेड़ का दोषी शहजाद की अस्पताल में मौत, आजमगढ़ से परिवार दिल्ली रवाना

Sat, 28 Jan 2023 07:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 07:57 PM IST
सार

दिल्ली के बाटला हाउस मुठभेड़ में आजमगढ़ जिले के कई युवाओं का नाम सामने आया था। इनमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालीसपुर गांव निवासी शहजाद अहमद भी शामिल था। 

विज्ञापन
Batla House encounter convict Shahzad dies in hospital family leaves for Delhi from Azamgarh
शहजाद अहमद को बिलरियागंज क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का सक्रिय शहजाद अहमद की शनिवार को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शहजाद अहमद साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद था और तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहजाद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस मुठभेड़ में आजमगढ़ जिले के कई युवाओं का नाम सामने आया था। इनमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालीसपुर गांव निवासी शहजाद अहमद भी शामिल था। बाटला हाउस में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शहजाद मौके से भाग निकलने में सफल हो गया था। वर्ष 2010 में पुलिस ने शहजाद को उसके बिलरियागंज क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


2014 में कोर्ट ने शहजाद को शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के मौत मामले में दोषी करार दिया था। तब से ही शहजाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद था। कुछ दिनों पूर्व उसकी जेल में तबीयत खराब हुई तो जेल प्रशासन ने उसे एम्स में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार के कुछ लोग दिल्ली रवाना हो गए है। शहजाद पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाटला हाउस मुठभेड़ की कहानी

Batla House encounter convict Shahzad dies in hospital family leaves for Delhi from Azamgarh
बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)

13 सितंबर 2008 को दिल्ली में सीरियल बम धमाके हुए थे। ब्लास्ट में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 133 घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया था कि बम ब्लास्ट को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने अंजाम दिया था। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को 19 सितंबर को सूचना मिली कि इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी जामिया नगर के बाटला हाउस में मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के नेतृत्व में टीम जब आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंची तो पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की गई। आतंकियों की ओर से चली गोली इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को गोली लगी और वे शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed